पुलिस ने रोका कांग्रेस का मार्च, प्रियंका गांधी और कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया

नई दिल्ली, 24 दिसंबर - कृषि कानूनों के खिलाफ और किसानों के समर्थन में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी विजय चौक से लेकर राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकाल कर रहे हैं। हालांकि दिल्ली पुलिस ने बीच में प्रियंका गांधी और कांग्रेस नेताओं को रोक दिया और उन्हें हिरासत में ले लिया। इस पर प्रियंका गांधी ने कहा कि किसानों के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करना पाप है, अगर सरकार उन्हें देशद्रोही कह रही है तो सरकार पापी है।