मजारी टोल प्लाजा पर किसानों की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी 

मजारी/साहिबा, 24 दिसंबर - (निर्मल जीत सिंह चाहल) - केंद्र सरकार के कृषि को लेकर पास किये कानूनों को रद्द करवाने के लिए संघर्ष कर रहे किसानों द्वारा जिला शहीद भगत सिंह नगर के कस्बा मजारी के टोल प्लाजा पर की जा रही भूख हड़ताल आज तीसरे दिन भी जारी है। आज 24 घंटे की भूख हड़ताल पर गुरदीप सिंह बकापुर, चैंचल सिंह सजावलपुर, करनैल सिंह ठठियाला ढाहां, गुरप्रीत सिंह सजावलपुर, प्यारा सिंह अटाल मजारा बैठे हैं।