गृह मंत्रालय द्वारा अगले 6 महीनों के लिए नागालैंड 'अशांत क्षेत्र' घोषित

नई दिल्ली, 30 दिसंबर - केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम के तहत नागालैंड को 6 महीने के लिए 'अशांत क्षेत्र' घोषित किया है। मंत्रालय ने कहा है कि राज्य की सीमा के अंदर आने वाला क्षेत्र फिलहाल अशांत और खतरनाक स्थिति में है। इसी के चलते यहां नागरिक प्रशासन की सहायता के लिए सशस्त्र बलों का प्रयोग करना जरूरी है।