बीजेपी सांसद मनोज तिवारी बने पिता, घर में आई नन्ही परी

नई दिल्ली, 31 दिसंबर - (इंदरमोहन पन्नू) - दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी पिता बन गए हैं। उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी के घर बेटी ने जन्म लिया। मनोज तिवारी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। ट्विटर पर यह जानकारी साझा करने के बाद मनोज तिवारी को ढेरों शुभकामनाएं और बधाइयां मिलनी शुरू हो गईं।