कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सरदार बूटा सिंह का निधन

नई दिल्ली, 02 जनवरी - पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ दलित नेता सरदार बूटा सिंह का आज लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। 21 मार्च, 1934 को पंजाब के जालंधर जिले के मुस्तफापुर गांव में जन्मे सरदार बूटा सिंह 8 बार लोकसभा के लिए चुने गए थे।