केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा की अचानक तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली, 03 जनवरी - केंद्रीय उर्वरक एवं रसायन मंत्री सदानंद गौड़ा को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद चित्रदुर्ग जिले के नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह कार के अंदर बैठने जा रहे थे, तभी बेहोश होकर नीचे गिर पड़े। शुरुआती जानकारी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री का शुगर लेवल और ब्लड प्रेशर कम हो गया था। वह कुछ दिनों पहले ही कोरोना वायरस से ठीक हुए थे।