26 किलो अफीम के साथ महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार 

जालंधर, 06 जनवरी - (हैप्पी) - जालंधर के कैंट थाना के अधीन आती परागपुर चौकी और सीआईए स्टाफ 1 की पुलिस ने 26 किलो अफीम समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन तीनों आरोपियों में एक महिला भी शामिल है, जोकि झारखंड के जमशेदपुर से अफीम लाकर पंजाब के कई जिलों में सप्लाई करती थी। आरोपी महिला अपने बेटे और भतीजे के साथ अफीम सप्लाई के धंधे में लगी हुई थी।