शिक्षा मंत्री विजय इंद्र सिंगला पश्चिम बंगाल चुनावों के लिए कांग्रेस पर्यवेक्षक नियुक्त 

बुढलाडा, 06 जनवरी - (स्वर्ण सिंह राही) - पंजाब के शिक्षा और लोक निर्माण मंत्री विजय इंद्र सिंगला को कांग्रेस हाईकमान की तरफ से पश्चिम बंगाल के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। जानकारी देते ऑल इंडिया कांग्रेस समिति  के सदस्य एडवोकेट कुलवंत राय सिंगला ने बताया श्री सिंगला ही पंजाब के इकलौते नेता हैं जिनको पार्टी ने यह सम्मान दिया है।