लखनऊ के व्यस्त चौराहे पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख की गोली मारकर हत्या

लखनऊ, 06 जनवरी - उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का कठौता चौराहा बुधवार देर शाम गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। यहां हथियारबंद अपराधियों ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। फायरिंग के दौरान अजीत सिंह का साथी मोहर सिंह भी घायल हो गया। उनके पैर में गोली लगी है जिसके बाद उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि अजीत सिंह विधायक सर्वेश सिंह उर्फ सिम्पू सिंह की हत्या के मामले में गवाह थे, विधायक सर्वेश सिंह की 19 जुलाई, 2013 को हत्या कर दी गई थी।