बड़ा लाभदायक है चुकंदर का सेवन

चुकंदर खाने से मधुमेह पर नियंत्रण भी रहता है। इसके हाइपोग्लेमिक गुणों के कारण डायबिटीज के प्राकृतिक इलाज के रूप में चुकंदर का सेवन किया जा सकता है। यह एक गुणकारी खाद्य पदार्थ है। इसका सेवन रोजाना करने से रक्त शर्करा संतुलित हो जाती है।
 * चुकंदर खाने के लाभ हृदय को ठीक रखने के लिए भी देखे गए हैं। शरीर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है हृदय, जिसका स्वस्थ रहना हर  हाल में जरूरी है।  इसमें मौजूद नाइट्रेट तत्व रक्तचाप को सामान्य कर हृदय रोग और हृदयाघात से बचा सकता है
* चुकंदर फेफड़ों और स्किन कैंसर को शरीर में विकसित होने से रोक सकता है वहीं, एक अन्य अध्ययन में इस बात की भी पुष्टि की गई है कि गाजर और चुकंदर का जूस एक साथ मिलाकर पीने से शरीर में ब्लड कैंसर की आशंका को कम किया जा सकता है
* हड्डियां हमारे शरीर को मजबूती प्रदान करती हैं और हमारे आकार को बनाने में मदद करती हैं। शरीर के पूरे वजन को संभालने के लिए हड्डियों का मजबूत रहना जरूरी है। इसके अलावा, हड्डियां शरीर के अंगों की रक्षा भी करती हैं, जैसे खोपड़ी की रक्षा करती हैं और चेहरे का आकार बनाती है। पसलियां एक पिंजरे का निर्माण करती हैं, जिससे हृदय और फेफड़े सुरक्षित रहते हैं। 
* शरीर में सूजन कभी भी और कहीं भी हो सकती है। इसके लिए बैक्टीरिया या अन्य कीटाणु जिम्मेदार होते हैं। साथ ही चोट लगने या शरीर में किसी तरह के केमिकल रिएक्शन के कारण भी ऐसा हो सकता है। शरीर में किसी भी तरह के सूजन को खत्म करने के लिए एंटीइंफ्लेमेटरी प्रभाव की जरूरत पड़ती है। ऐसे में बीटरूट खाने के फायदे देखे जा सकते हैं। 
* शरीर में बनने वाले खराब कोलेस्ट्रॉल को एलडीएल कहा जाता है। यह रक्त धमियों में जमा होकर गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकता है। शरीर में इसकी मात्रा ज्यादा होने से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता हैए इसीलिए इसे नियंत्रित रखने की सलाह दी जाती है जोकि चुकंदर के जूस के सेवन से ठीक रहती है।
* चुकंदर  से लिवर स्वास्थ्य भी शामिल है। शरीर को पोषित करने के लिए लिवर का स्वस्थ रहना जरूरी है। लिवर से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए आप चुकंदर का रोजाना सेवन कर सकते हैं। बीटरूट हाई फैट वाले भोजन से लिवर को होने वाली ऑक्सीडेटिव क्षति को कम करने में मदद कर सकता है। इसमें फ्लेवोनॉयड्स भी पाए जाते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बनाए रखने में सहायता करते हैं
* यह आंखों के लिए बहुत लाभदायक है। बताया जाता है कि चुकंदर आंखों को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है  चुकंदर कई तरह के विटामिन और मिनरल का खजाना है, जिसमें से एक विटामिन-सी भी है। चुकंदर में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है।