भाजपा के उम्मीदवार रवि कांत शर्मा बने चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर

चंडीगढ़, 8 जनवरी - आज हुई चंडीगढ़ नगर निगम की मतदान में भाजपा के उम्मीदवार रवि कांत शर्मा को जीत हासिल हुई है। रवि कांत शर्मा को 17 वोट पड़ीं, जबकि कांग्रेसी उम्मीदवार दविन्दर बबला को 5 वोट हासिल हुई। कुल 24 वोट पड़ीं थीं परन्तु दो वोटों को दोहरी स्टैंप के कारण रद्द कर दिया गया। वहीं किसान आंदोलन के हवाले से शिरोमणि अकाली दल द्वारा इस चुनाव का बाइकाट कर दिया गया था। बता दें कि चंडीगढ़ से भाजपा की सांसद और बॉलीवुड अभिनेता किरण खेर आज इस चुनाव में शामिल नहीं हुई।