जंडियाला गुरू 'रेल रोको' आंदोलन 108वें दिन में प्रवेश 

जंडियाला गुरू, 09जनवरी - (रणजीत सिंह जोसन) - किसान मज़दूर संघर्ष कमेटी पंजाब के नेतृत्व में किसान विरोधी तीन कृषि काले कानून रद्द करवाने के लिए 'रेल रोको' आंदोलन जंडियाला गुरू गहरी मंडी में प्रदेश महासचिव सरवन सिंह पंधेर के नेतृत्व में आज 108वें दिन में प्रवेश कर गया, जो काले कानूनों की वापसी तक निरंतर जारी रहेगा। आज प्रांतीय नेता प्रधान लखविन्दर सिंह वरियामनंगल और रणजीत सिंह कलेरबाला ने कहा कि 12 जनवरी के दिल्ली धरने के लिए की तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रदेश महासचिव सरवन सिंह पंधेर, गुरबचन सिंह चब्बा ने विशेष तौर पर पहुंचकर कृषि के काले कानूनों की प्रतियां जलाकर काले कानून रद्द करने की मांग की और दिल्ली में 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च में बड़े स्तर पर पहुंचने के लिए एकजुटता की।