भगवंत मान की सांसद के तौर पर अयोग्यता की खुली पोल - कैप्टन 

चंडीगढ़, 09जनवरी - पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने पंजाब के 'आप' प्रदेश अध्यक्ष और सांसद भगवंत मान की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिनको संविधान और वैधानिक प्रक्रियाओं की समझ नहीं है, वह राजनीति में हैं। कैप्टन ने कहा कि मान तर्कहीन बयानबाजी के साथ लोगों को गुमराह कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के कानूनों को चुनौती देने वाली प्रदेश सरकार की पटीशन तैयार है और कानूनी माहिरों की राय भी ली जा रही है।