रेलवे स्टेशन गहरी मंडी (जंडियाला गुरू) में किसानों का आंदोलन 113वें दिन भी जारी

जंडियाला गुरू,14 जनवरी - (रणजीत सिंह जोसन) - किसान-मज़दूर संघर्ष कमेटी पंजाब के नेतृत्व में किसानों-मज़दूरों की तरफ से जंडियाला गुरू के नज़दीक रेलवे स्टेशन गहरी मंडी में चल रहा धरना आज 113वें दिन किसान मज़दूर संघर्ष कमेटी पंजाब के नेता नरिन्दरपाल सिंह जुताला के नेतृत्व में निरंतर जारी है। आज बीजेपी सांसद हेमा मालिनी की जंडियाला गुरू रेलवे स्टेशन पर अर्थी फूँकी गई। कृषि कानून के विरोध में कृषि कानून की प्रतियां जलाई गई। साह ही केंद्र सरकार और कॉर्पोरेट घरानों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कृषि कानून को रद्द करने की मांग भी की गई।