देश में आज 1,65,714 लोगों को लगा कोरोना वैक्सीन - स्वास्थ्य मंत्रालय

नई दिल्ली,16 जनवरी - पूरे देश में आज सुबह शुरू हुए कोरोना वैक्सीनेशन अभियान में कुल 1,65,714 लोगों को कोरोना का टीका दिया गया। वहीं वैक्सीन लगाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या 16,755 थी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने टीकाकरण अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि टीका लगने के बाद किसी की तबीयत खराब होने की खबर नहीं है।