दिल्ली किसान आंदोलन से लौटे हलका अमलोह के किसान की मौत

अमलोह,16 जनवरी - (रिशू गोयल) - केंद्र सरकार की तरफ से बनाए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में किसानों, मज़दूरों और अन्य वर्गों के लोगों द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है। जिसके चलते कृषि कानूनों का विरोध करते आज हलका अमलोह के गांव सलाणी के किसान की मौत होने की सूचना मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक किसान भूपिन्दर सिंह पुत्र प्रेम सिंह लगभग तीन दिन पहले दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन से 10 दिन संघर्ष करके वापस आया था। जिसकी आज प्रातःकाल अचानक तबीयत खराब हो गई। जिसको इलाज के लिए ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।