किसान नेता जगदेव सिंह छीनीवाल कलां की ठंड से मौत

महल कलां, 16 जनवरी - (अवतार सिंह अणखी) -किसान संघर्ष में अहम योगदान देने वाले किसान नेता जगदेव सिंह (60) पुत्र राम सिंह निवासी छीनीवाल कलां (बरनाला) की ठंड लगने के कारण निमोनिया के साथ मौत होने का पता लगा है। इस संबंधी जानकारी देते किसान नेता निरभै सिंह छीनीवाल, जगमेल सिंह धालीवाल ने बताया कि जगदेव सिंह छीनीवाल केंद्र सरकार के काले कानूनों के खिलाफ रेलवे स्टेशन बरनाला और टोल प्लाज़ा महल कलां में लगे किसान मोर्चे में साथियों समेत शामिल होते थे। अचानक ठंड लग जाने के कारण उसे इलाज के लिए बरनाला के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां वह आज शाम चार बजे के करीब दम तोड़ गया। मृतक किसान जगदेव सिंह का अंतिम संस्कार 17 जनवरी को प्रातःकाल 11 बजे गांव छीनीवाल कलां में होगा।