दुबई में क्रेन से गिरने के कारण जंडियाला गुरू के नौजवान की मौत

जंडियाला गुरू,17 जनवरी - (परमिंदर सिंह जोसन) - दुबई में कई वर्षों से काम करते जंडियाला गुरू के नौजवान की काम करते समय क्रेन से गिरने के कारण मौत हो जाने की खबर मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यादविन्दर सिंह उर्फ कैप्टन निवासी मोहल्ला शेखूपुरा बाबा नामदेव रोड जंडियाला गुरू जो कई सालों से अपने पिता सुखचैन सिंह के पास दुबई में क्रेन चलाने का काम करता था। बीती रात दुबई में काम करते समय क्रेन की सीट टूटने के कारण यादविन्दर सिंह उर्फ कैप्टन नीचे गिर गया और गंभीर घायल अवस्था में उसे वहां रहते साथियों की मदद से तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।