पुलिस प्रशासन किसानों की ट्रैक्टर रैली परेड में कोई बाधा नहीं डालेगा - योगेंद्र यादव

नई दिल्ली,17 जनवरी - कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के आंदोलन में शामिल स्वराज अभियान के प्रमुख योगेंद्र यादव ने कहा कि हम आशा करते हैं कि दिल्ली और हरियाणा का पुलिस प्रशासन किसानों की ट्रैक्टर रैली परेड में कोई बाधा नहीं डालेगा। चाहे ट्रैक्टर हो या गाड़ी, हर वाहन पर राष्ट्रीय ध्वज होगा या फिर किसी किसान संगठन का झंडा होगा।