देश में अबतक 2,24,301 लोगों को दी गई कोरोना वैक्सीन - स्वास्थ्य मंत्रालय

नई दिल्ली,17 जनवरी - स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि आज केवल छह राज्यों में टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 टीकाकरण के लिए आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आज आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, मणिपुर और तमिलनाडु में 553 सत्र में 17,072 लोगों का टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि अबतक 2 लाख 24 हजार 301 लोगों को टीका लग चुका है।