रेलवे स्टेशन गहरी मंडी (जंडियाला गुरू) में किसानों का धरना 117वें दिन भी जारी

जंडियाला गुरू,18 जनवरी - (रणजीत सिंह जोसन) - किसान-मज़दूर संघर्ष कमेटी पंजाब के नेतृत्व में किसानों-मज़दूरों की तरफ से जंडियाला गुरू के नज़दीक रेलवे स्टेशन गहरी मंडी में चल रहा धरना आज 117वें दिन किसान मज़दूर संघर्ष कमेटी पंजाब के महासचिव सरवन सिंह पंधेर के नेतृत्व में निरंतर जारी है। किसानों की तरफ से कृषि कानून के विरोध में केंद्र सरकार और कॉर्पोरेट घरानों का पुतला जलाया गया और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कृषि कानून को रद्द करने की मांग भी की गई। इस मौके पर किसान-मज़दूर संघर्ष कमेटी के नेता सरवन सिंह पंधेर, रणजीत सिंह कलेरबाला, अमरदीप सिंह बाग़ी, जिला प्रधान इन्द्रजीत सिंह बाठ और अमोलकजीत सिंह ने कहा कि दिल्ली आंदोलन के दौरान बड़ी संख्या में किसान शहीद हो चुके हैं परन्तु मोदी सरकार अभी भी आँखें मूंद कर कॉर्पोरेट घरानों के पक्ष में खड़ी है। नेताओं ने बताया कि 26 जनवरी की ट्रैक्टर परेड की गांवों में युद्ध स्तर पर तैयारी की जा रही है। वहीं आज गांवों में महिला किसान दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया।