कांग्रेस के पूर्व विधायक अशोक शर्मा अकाली दल में हुए शामिल

पठानकोट,18 जनवरी - (संधू) - विधानसभा हलका पठानकोट से कांग्रेस के पूर्व विधायक रहे अशोक शर्मा आज चंडीगढ़ में करवाए गए एक समागम के दौरान शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए। पठानकोट से शिरोमणि अकाली दल के जिला प्रधान सुरिन्दर सिंह कंवर मिंटू की नेतृत्व में एक वफद पूर्व विधायक अशोक शर्मा के साथ चंडीगढ़ पहुंचा। इस मौके पर अकाली दल के प्रधान और पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने उनको सिरोपा पहनाकर अकाली दल में शामिल किया। इस मौके पर पार्टी के प्रधान स. सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व विधायक अशोक शर्मा के अकाली दल में शामिल होने पर उनका स्वागत है।