भारतीय बास्केटबाल टीम के लिए गोलों की मशीन यादविन्दर सिंह

हम आज क्रिकेट से हट कर एक ऐसे खिलाड़ी की बात करेंगे, जिसने पूरे विश्व में अपने देश और प्रांत का नाम रोशन किया। उस खिलाड़ी का नाम यादविन्दर सिंह यादू है। माझा की धरती पर जन्मे खिलाड़ी यादविन्दर सिंह यादू ने पूरे विश्व में अपना लोहा मनवाया है। यादविन्दर भारतीय प्रोफैसनल बास्केटबाल खिलाड़ी है और इसे गोलों की मशीन के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि इस खिलाड़ी के द्वारा किये गोलों के कारण भारतीय टीम ने अनेक अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पदक जीते। 6 फुट 8 इंच कद का अच्छे स्वभाव का खिलाड़ी भारतीय बास्केटबाल टीम के सबसे सीनियर खिलाड़ियों में से एक है, जिसने 2 एशियाई खेलों, 2 राष्ट्रमंडल खेलों, 4 बार एशियाई चैम्पियनशिप में भारतीय बास्केटबाल टीम का प्रतिनिधित्व किया। यादविन्दर दक्षिण एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता टीम का अहम खिलाड़ी था। यादविन्दर सिंह पावर फार्वर्ड खेलता है और कोच डा. सुब्रह्मण्यम से अपने खेल को निखारते हुए भारतीय टीम को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई अहम टूर्नामैंटों में कई पदक जितवाए। बास्केटबाल खेल आपस में कोआर्डिनेशन पर बहुत निर्भर करती है और इस टास्क को यादविन्दर सिंह ने बाखूबी निभाया है। वर्ष 2011 से 2016 तक यादविन्दर सिंह यादू ओ.एन.जी.सी. टीम का हिस्सा रहा और मौजूदा समय में हरियाणा गोल्ड टीम की ओर से खेल रहा है। यदि यादविन्दर सिंह यादू की खेल उपलब्धियों की बात करें तो राष्ट्रीय खेलों, फैडरेशन कप, बास्केटबाल चैम्पियनशिप वर्ष 2005 से वर्ष 2020 तक खेलते हुए 14 स्वर्ण, 7 रजत और 4 कांस्य पदक जीते। भारतीय बास्केटबाल टीम का नेतृत्व करते हुए यादविन्दर ने वर्ष 2013 में दिल्ली में हुई एफ.आई.बी.ए. बास्केटबाल चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। वर्ष 2010 की दक्षिण एशियाई खेलों में यादविन्दर की कप्तानी में टीम ने रजत पदक जीत कर भारत का गौरव बढ़ाया। 18वीं राष्ट्रमंडल खेलों मेलबर्न, 16वीं एशियाई खेलों में भारतीय बास्केटबाल टीम का नेतृत्व किया। 26वीं एफ.आई.बी.ए. एशियन बास्केटबाल चैम्पियनशिप, 27वीं एफ.आई.बी.ए. एशियन बास्केटबाल चैम्पियनशिप में टीम का नेतृत्व किया। वर्ष 2014 में गोवा में हुईं लूसोफोनिया खेलों में भारत को स्वर्ण पदक जितवाने में अहम योगदान डाला। वर्ष 2014 की एशियन बीच खेलें 3*3 बास्केटबाल में रजत पदक और इसी वर्ष हुई दक्षिण बास्केटबाल चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में राष्ट्रमंडल खेलें 2018 में भारतीय बास्केटबाल टीम के कप्तान यादविन्दर सिंह ने पिछले 15 वर्षों में भारत के लिए एशियाई और दक्षिण टूर्नामैंटों में कुल 8 अंतर्राष्ट्रीय पदक जीते। 

-मो. 82888-47042