हमारे मेहमान परिंदे

डोईडोई (Eurasian Spoonbill )आईबिस परिवार का एक वैंडिंग पक्षी है। इसका नाम अपनी चम्मच के अकार (स्पून) जैसी चोंच से पड़ा है। यह पक्षी गहरे रंग की टांगों वाले, काले रंग की चोंच के ऊपर पीले टिप को छोड़ कर पूरा सफेद होता है। यह पश्चिमी यूरोप से जापान और उत्तरी अफ्रीका में पैदा होते हैं। ज्यादातर पक्षी सर्दियों में गर्म देशों में प्रवास करते हैं। भारतीय उप-महाद्वीप में सर्दियां बिताने आते हैं। यह कीचड़, मिट्टी या दलदल वाले गिले क्षेत्रों में देखे जा सकते हैं। यह किसी भी किस्म के चाहे ताज़ा या खारे पानी के स्रोत में प्रवास करते हैं। जहां यह अपनी विशेष आकार की चोंच से छोटी-छोटी मछलियां व टिड्डियां आदि ढूंढ कर खाते हैं। 
    फिरोज़पुर। मो. 9198155-31630