रेलवे स्टेशन गहरी मंडी में किसानों का चल रहा धरना 125वें दिन भी जारी

जंडियाला गुरू, 26 जनवरी - (रणजीत सिंह जोसन) -किसान मज़दूर संघर्ष समिति पंजाब के नेतृत्व में किसानों - मज़दूरों द्वारा जंडियाला गुरू के नज़दीक रेलवे स्टेशन गहरी मंडी में चल रहा धरना आज 125वें दिन जारी है। इस धरने के दौरान आज गणतंत्र दिवस मौके तिरंगा झंडा और किसानी झंडा फहराया गया और सलामी भी दी गई।