दिल्ली पुलिस ने किसान नेताओं के खिलाफ जारी किया लुकआउट नोटिस


नई दिल्ली 28 जनवरी दिल्ली पुलिस ने किसान नेताओं के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। दिल्ली पुलिस की ओर से यह जानकारी दी गई है। गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के बाद पुलिस एक्शन में है। 20 किसान नेताओं को नोटिस जारी करने के बाद अब पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया है।