केंद्रीय जेल में एक सप्ताह में लगातार तीसरी बार कैदियों के बीच झड़प  

अमृतसर, 28 जनवरी - (सुरिन्दर कोछड़) - केंद्रीय जेल अमृतसर में एक सप्ताह में लगातार तीसरी बार कैदियों के बीच झड़प का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कैदी वरिन्दर सिंह उर्फ गोल्डी पुत्र संतोष सिंह निवासी गांव किरतोवाल थाना हरीके, कैदी दीपक उर्फ दीपू पुत्र सुखदेव सिंह निवासी थाना छेहरटा, कैदी हीरा सिंह उर्फ टोनी पुत्र कश्मीर सिंह निवासी धरद्यु थाना मेहता, कैदी गुरजंट सिंह उर्फ जंटा पुत्र मंगल सिंह निवासी सठियाला थाना ब्यास के बीच आज शाम बैरक नंबर-2 में अचानक लड़ाई-झगड़ा हो गया। सहायक सुपरडैंट जसविन्दर सिंह और हेडवार्डर सुरजीत सिंह द्वारा उनको अलग करके तुरंत घायल कैदियों हीरा सिंह उर्फ टोनी और गुरजंट सिंह उर्फ जंटा को सिविल अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया। उक्त कैदियों द्वारा जेल में लड़ाई-झगड़ा करने के उपरांत जेल विभाग की तरफ से इन कैदियों के खिलाफ बनती कानूनी कार्यवाही की गई।