राहुल गांधी का मोदी सरकार से सवाल, दिल्ली बॉर्डर पर क्यों हो रही किलेबंदी, क्या किसान दुश्मन हैं?

नई दिल्ली, 03 फरवरी - कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बजट और किसानों के मुद्दे पर प्रेस से बात की। उन्होंने कहा कि सरकार किलाबंदी क्यों कर रही है। क्या यह किसानों से डरते हैं? क्या किसान दुश्मन हैं? मैं कहता हूं कि किसान देश की शक्ति हैं। उन्हें दबाना, मारना और धमकाना सरकार का काम नहीं है। सरकार का काम किसान से बात करने का है और इस समस्या का हल निकालने का है। राहुल गांधी ने कहा कि मैं किसानों को बहुत अच्छे से जानता हूं, ये पीछे हटने वाले नहीं हैं। सरकार को ही पीछे हटना होगा। फायदा है सबका कि आज हट जाएं।