कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का चक्‍का जाम आज

नई दिल्ली, 06 फरवरी - कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने आज देशव्यापी चक्का जाम का ऐलान किया है। यह चक्का जाम दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक होगा। किसान नेताओं का कहना है कि उत्‍तर प्रदेश और उत्‍तराखंड में चक्‍का जाम नहीं होगा। साथ ही दिल्‍ली में भी इसका असर देखने को नहीं मिलेगा। वहीं चक्का जाम में हिंसा की आशंका को देखते हुए दिल्ली पुलिस समेत बाकी राज्यों की पुलिस ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं।