'दिल्ली में 26 जनवरी को हुई हिंसा को देखते हुए भारी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया था'


नई दिल्ली,06 फरवरी  किसान संगठनों के आज के चक्का जाम पर दिल्ली पुलिस पीआरओ ने कहा, “दिल्ली में 26 जनवरी को हुई हिंसा को देखते हुए भारी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया था, बोर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था को और दुरुस्त किया गया था। संवेदनशील जगहों पर भी पुलिस बल तैनात थे। दिल्ली में जनजीवन सुचारू रूप से चल रहा है। हमें सूचना मिली थी कि चक्का जाम के समर्थन में दिल्ली के अंदर से कुछ समूह इकट्ठा होकर शहर की कुछ जगहों पर चक्का जाम कर सकते हैं। इसलिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया।”