टिकरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन की भेंट चढ़ा मोगा का किसान 

श्री मुक्तसर साहिब, 07 फरवरी - (रणजीत सिंह ढिल्लों) - दिल्ली में टिकरी बॉर्डर पर कई दिनों से किसान आंदोलन में शामिल एक अन्य  किसान आंदोलन की भेंट चढ़ गया। इस संबंधी जानकारी देते किरती किसान यूनियन जिला श्री मुक्तसर के प्रधान बलविन्दर सिंह भुट्टीवाला ने बताया कि 60 वर्षीय सुखमन्दर सिंह गांव धूड़कोट रणसींह जिला मोगा को दिल का दौरा पड़ा, जो जानलेवा साबित हुआ। वहीं अलग-अलग किसान नेताओं ने उनकी असमय मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया।