किसानों ने केंद्र सरकार और कॉर्पोरेट घरानों का फूंका पुतला 

जंडियाला गुरू (अमृतसर), 8 फरवरी - (रणजीत सिंह जोसन) - किसान मजदूर संघर्ष समिति पंजाब के नेतृत्व में किसानों-मज़दूरों द्वारा  जंडियाला गुरू के नज़दीक रेलवे स्टेशन गहरी मंडी में चल रहा धरना आज 138वें दिन में प्रवेश कर गया है। जिसको लेकर आज किसानों ने केंद्र सरकार और कॉर्पोरेट घरानों का पुतला फूंका।