जंडियाला गुरू के समीप गहरी मंडी में 'रेल रोको' आंदोलन 140वें दिन भी जारी

जंडियाला गुरू,10 फरवरी - (रणजीत सिंह जोसन) - केंद्र सरकार की तरफ से पास किए तीन कृषि कानूनों को रद्द करवाने के लिए किसान मज़दूर संघर्ष कमेटी पंजाब के नेतृत्व में जंडियाला गुरू में चल रहा 'रेल रोको' आंदोलन आज 140वें दिन में प्रवेश हो गया। आज निशान सिंह के नेतृत्व में जत्थे द्वारा शिरकत की गई। मोर्चे को संबोधन करते किसान नेता निशान सिंह ने कहा कि मोदी सरकार किसानों को जमीन से परे करने के लिए ही यह काले कानून लेकर आई है, जिस कारण कृषि का पेशा तबाह हो जायेगा। नेताओं ने कहा कि 'रेल रोको' आंदोलन कृषि कानून रद्द होने तक जारी रहेगा।