18 फरवरी को कृषि कानूनों के खिलाफ देशभर में रेल रोकेंगे किसान 

नई दिल्ली,10 फरवरी - तीनों कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर अड़े किसानों ने अब कड़ा रुख अपना लिया है। आंदोलनरत संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में आज एक अहम फैसला लिया गया है। इस फैसले में आंदोलन को और तेज करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है। संयुक्त मोर्चा ने अब किसान ट्रैक्टर रैली और देशभर में चक्का जाम करने के बाद अब 18 फरवरी को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक 'रेल रोको' अभियान चलाने का फैसला किया है।