खेती को लाभकारी बनाने के लिए कृषि कानून लाए गए - योगी 

लखनऊ, 15 फरवरी - उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि खेती को लाभकारी बनाने के लिए कृषि कानून लाए गए। जो लोग नहीं चाहते कि किसानों का हित हो उन लोगों द्वारा भ्रम पैदा करने का प्रयास हुआ। इस भ्रम के परिणाम स्वरूप कुछ जगह भले ही आंदोलन हो रहा है लेकिन सामान्यत: देश के किसानों ने कृषि कानूनों को सकारात्मक भाव से लिया है।