राजनीतिक संकट के बीच आज पुदुच्चेरी के दौरे पर राहुल गांधी

नई दिल्ली,17 फरवरी - किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस की अगुवाई कर रहे राहुल गांधी आज पुदुच्चेरी दौरे पर जा रहे हैं। राहुल गांधी के वहां पहुंचने से पहले ही उनकी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। मुख्यमंत्री वी नारायणसामी के करीबी माने जाने वाले विधायक ए जॉन कुमार ने इस्तीफा दे दिया है। ए जॉन 2019 के उपचुनाव में कामराज नगर सीट से विधायक चुने गए थे। जॉन के इस्तीफे के बाद पुदुच्चेरी में संवैधानिक संकट खड़ा हो गया है क्योंकि राज्य में अब कांग्रेस की गठबंधन सरकार अल्पमत में आ गई है।