पुडुचेरी में पीएम मोदी ने कई परियोजनाओं का किया उद्घाटन

पुडुचेरी, 25 फरवरी - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पुडुचेरी पहुंचे। यहां उन्होंने कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ये राज्य ऐतिहासिक भूमि है, जिसका देश में अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि आज जिन परियोजनाओं की शुरुआत हो रही है उससे राज्य की खूबसूरती और भी बढ़ेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि तट पुडुचेरी की आत्मा हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि खेल हमें खेल भावना सिखाता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में स्वास्थ्य सेवा में निवेश करने वाले राष्ट्र चमकेंगे।