आज मेरठ में किसान महापंचायत करेंगे सीएम केजरीवाल 

नई दिल्ली, 28 फरवरी - उत्तर प्रदेश के मेरठ में आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल किसान महापंचायत करेंगे। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया,"किसानों की आवाज बुलंद करने के लिए आम आदमी पार्टी ने किसान महापंचायत का आयोजन किया है। इसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, सांसद संजय सिंह और सांसद भगवंत मान शामिल होंगे।"