60-70 साल से जो काम कांग्रेस नहीं कर पाई वह काम भाजपा ने 6 सालों में करके दिखाया है:गृह मंत्री अमित


नई दिल्ली ,28 फरवरी   गृह मंत्री अमित शाह, तमिलनाडु में ने कहाकि  आने वाले चुनाव में एक ओर भाजपा और AIADMK का गठबंधन है। जो रामचंद्रन, जय ललिता और भाजपा के सिद्धांतों पर चलेगा। दूसरी ओर DMK और कांग्रेस का गठबंधन है जो वंशवाद परंपरा में विश्वास करता है।गृह मंत्री अमित शाह ने कहाकि पिछले साढ़े 6 सालों में देश में लगभग हर व्यक्ति को हम मकान देने के कगार पर खड़े हैं। 2022 में एक भी व्यक्ति ऐसा नहीं होगा जिसके पास अपना पक्का मकान नहीं होगा। 60-70 साल से जो काम कांग्रेस नहीं कर पाई वह काम भाजपा ने 6 सालों में करके दिखाया है।