दिल्ली के आदर्श नगर में महिला की हत्या के दो अरोपी गिरफ्तार


नई दिल्ली ,28 फरवरी  दिल्ली पुलिस ने आदर्श नगर इलाके में एक महिला की हत्या के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों ने महिला से चेन छीनने की कोशिश की थी और इस दौरान महिला को चाकुओं से घायल कर दिया था। बाद में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हथियार और स्कूटी बरामद कर ली है। आरोपियों की पहचान जहांगीरपुरी निवासी फरदीन (19) और अकीबुल (22) के रूप में हुई है।