पूर्व मंत्री महेशइंद्र सिंह ग्रेवाल पाए गए कोरोना पॉजिटिव 

लुधियाना, 01 मार्च - (परमिन्दर सिंह आहूजा) - शिरोमणि अकाली दल के सीनियर उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री स .महेशइंद्र सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से महेशइंद्र सिंह ग्रेवाल को बुखार हो रहा था, जिसके बाद उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट करवाया। कोरोना टैस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उल्लेखनीय है कि ग्रेवाल चार दिन पहले ही बिक्रम सिंह मजीठिया के साथ अदालत में पेशी भुगतने गए थे। इस दौरान उनके साथ अकाली वर्कर भी शामिल थे।