हाथरस कांड में फरार चल रहे दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

हाथरस, 03 मार्च - हाथरस हत्याकांड में यूपी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने फरार चल रहे 25-25 हजार के दो इनामी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों की पहचान रोहिताश शर्मा और निखिल शर्मा के तौर पर की गई है। वहीं ललित शर्मा नाम के एक आरोपित को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। गौरतलब है कि आगरा एडीजी जॉन राजीव कृष्‍ण ने बुधवार को ही रोहिताश और निखिल पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके बाद उसी दिन पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त गौरव शर्मा पुलिस के हत्‍थे नहीं चढ़ा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।