तृणमूल कांग्रेस की विधायक सोनाली गुहा भाजपा में होंगी शामिल

कोलकाता, 06 मार्च - पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पाला बदलने का खेल जारी है। ताजा जानकारी के अनुसार, टिकट कटने से नाराज दक्षिण 24 परगना के सतगछिया से तृणमूल कांग्रेस की विधायक सोनाली गुहा भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगी।