जंडियाला गुरू के नज़दीक गहरी मंडी में 'रेल रोको' आंदोलन 165वें दिन भी जारी

जंडियाला गुरू, 07 मार्च - (रणजीत सिंह जोसन) - केंद्र सरकार द्वारा पास किये कृषि कानूनों को रद्द करवाने की मांग को लेकर किसान -मज़दूर संघर्ष कमेटी पंजाब के नेतृत्व में जंडियाला गुरू के नज़दीक गहरी मंडी में चल रहा 'रेल रोको' आंदोलन आज 165वें दिन में प्रवेश हो गया। जत्थेबंदी के सूबा प्रेस सचिव हरप्रीत सिंह सिद्धवां ने कहा कि पंजाब से कृषि कानूनों के खिलाफ शुरू किया गया आंदोलन अब पूरे देश में फैल रहा है और सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है, जो केंद्र सरकार को कृषि कानून वापस लेने के लिए मजबूर करेगा। किसान नेता सलविन्दर सिंह जीओबाला ने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से कॉर्पोरेट के दबाव में पास किये तीनों कृषि कानून रद्द करवाने तक संघर्ष जारी रखा जायेगा और आने वाले समय में इसको ओर तेज़ किया जायेगा।