योगी आज झांसी में परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास

झांसी, 09 मार्च - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय बुंदेलखंड दौरे के दौरान आज झांसी आएंगे। दो दिनों के दरम्यान वे क्षेत्र के छह जनपदों का दौरा करेंगे। लेकिन, सबसे ज्यादा समय 21 घंटे झांसी में बिताएंगे। रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन बुधवार की सुबह वे यहां से प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री सबसे पहले सुबह 9.50 बजे जालौन पहुंचेंगे। यहां आधा घंटे रुकने के बाद ललितपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। सुबह 11 बजे ललितपुर पहुंचकर वे बंडई बांध परियोजना का लोकार्पण करेंगे। ललितपुर में वे 40 मिनट रुकेंगे। इसके बाद वे दोपहर 12.05 बजे झांसी के राजकीय इंटर कॉलेज पहुंच जाएंगे।