चंडीगढ़ में सुखना लेक और सेक्टर 17 प्लाजा पर सुबह 6 से शाम 6 बजे तक लगी रोक 

चंडीगढ़, 25 मार्च - चंडीगढ़ प्रशासन ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर आज नया फरमान जारी कर दिया है। होली के त्यौहार के चलते शहर के सभी पार्क, सुखना लेक और सेक्टर 17 प्लाजा को आम पब्लिक के लिए सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक बंद कर दिया गया है।