शहीद अशोक कुमार सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन

डमटाल, 27 मार्च - (राकेश कुमार) -  श्रीनगर में आतंकी हमले में शहीद हुए अशोक कुमार का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अशोक कुमार की पार्थिव देह शुक्रवार देर रात उनके पैतृक गांव सुलह विधानसभा के तहत काहनफट्ट पंचायत के देहरू गांव पहुंची थी और आज उन्हें अंतिम विदाई दी गई। अशोक कुमार की अंतिम यात्रा में विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार व प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए। देहरू गांव के श्मशानघाट पर सैंकड़ों लोगों ने शहीद को अश्रुपूर्ण विदाई दी। बता दें कि श्रीनगर के लावेपोरा इलाके में आतंकी हमले में गुरुवार को सीआरपीएफ में तैनात देहरू गांव के जवान अशोक कुमार शहीद हो गए थे।