हिमाचल के चंबा में घर को लगी आग, चार की मौत

शिमला, 29 मार्च - हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक घर में आग लगने से चार लोगों की जलकर मौत हो गई। एक अधिकारी ने आज यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना जिले के सुइला गांव की है। अधिकारी ने बताया कि आग में झुलसकर कुछ जानवरों की भी मौत हुई है। उन्होंने कहा कि घटना से संबंधित अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीट कर इस घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है।