परमबीर सिंह के आरोपों पर महाराष्ट्र सरकार ने बनाई उच्चस्तरीय समिति

मुंबई, 30 मार्च - महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर बीर सिंह द्वारा गृह मंत्री अनिल देशमुख पर लगाए गए आरोपों की जांच के लिए एक उच्च-स्तरीय समिति का गठन किया है। महाराष्ट्र के सामान्य प्रशासन विभाग ने बताया समिति 6 माह के भीतर सरकार को अपनी रिपोर्ट पेश करेगी।