पति के साथ बाइक पर जा रही महिला के साथ 3 लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म 

आगरा, 31 मार्च - ताजनगरी आगरा में शादीशुदा महिला ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। वारदात उस समय हुई जब महिला अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर जा रही थी तभी रास्ते में बुलेट सवार तीन लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया और महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं तीनों ने महिला के कुछ जेवरात और 10000 रुपये भी लूट लिए।